Kangra: जयसिंहपुर में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा: आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया 1.80 करोड़ की लागत से निर्मित आवासों का लोकार्पण

Date:

--Advertisement--

जयसिंहपुर, 7 मार्च: आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने शुक्रवार को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान तलवाड़ में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित टाइप-4 आवासों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनहित और सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल मिल सके।

मंत्री ने बताया कि बहुतकनीकी संस्थान तलवाड़ में प्राध्यापकों के लिए आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध करवाई गई हैं। साथ ही, संस्थान के स्टाफ के लिए 8 सेट टाइप-1, 8 सेट टाइप-2 और 1 सेट टाइप-5 आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा, संस्थान में एमेनिटी ब्लॉक का भी निर्माण किया जाएगा।

क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि झुंग्गा देवी के समीप सोलवनेहड़ में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए 3.22 करोड़ रुपये का टेंडर अवार्ड कर दिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। वहीं, झुंग्गा देवी में खेल मैदान के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। जयसिंहपुर नागरिक अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान की श्रेणी में शामिल किया गया है, जिसके तहत आधुनिक उपकरणों और अधोसंरचना पर लगभग 1 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जयसिंहपुर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की नियमित सुविधा शुरू कर दी गई है और भविष्य में सीटी स्कैन सुविधा भी उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जनसभा के दौरान मंत्री ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर कैलाश महिला मंडल भवन के शेष बचे कार्यों के लिए 1.5 लाख रुपये और सामुदायिक भवन तलवाड़ की छत निर्माण के लिए शुरुआती तौर पर 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने पंचायत भवन के लिए उपयुक्त भूमि चयन करने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्य के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जा सके। इसके अलावा, तलवाड़ चौक पर सोलर हाई मास्ट लाइट लगाने का भी आश्वासन दिया।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान रेनू देवी, उपप्रधान जोगिंदर सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता संजीव वर्मा, विद्युत विभाग के अधिकारी सुरजीत, बहुतकनीकी संस्थान की प्रधानाचार्य मंजू शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।