Kangra: आर.एस. बाली ने राजकीय महाविद्यालय बड़ोह के वार्षिक पुरस्कार समारोह में किया विद्यार्थियों को प्रोत्साहित

Date:

--Advertisement--

बड़ोह, 7 मार्च। राजकीय महाविद्यालय बड़ोह के वार्षिक पुरस्कार समारोह में पर्यटन निगम के अध्यक्ष, कैबिनेट रैंक आर.एस. बाली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी पूरी तन्मयता और मेहनत से पढ़ाई करेंगे, तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं रहेगा। यह समय उनके जीवन की दशा और दिशा तय करने का है, इसलिए उन्हें सतर्क और सजग रहने की आवश्यकता है।

आर.एस. बाली ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी छात्र राजनीति से निकलकर मुख्यमंत्री बने हैं, और वे स्वयं भी छात्र राजनीति से आए हैं। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन की कई यादें छात्रों के साथ साझा की और कहा कि यदि छात्र पूरे समर्पण के साथ मेहनत करें, तो वे उनसे भी आगे बढ़ सकते हैं।

समारोह में आर.एस. बाली ने नवनिर्मित दर्शक दीर्घा का उद्घाटन किया। इसके साथ ही, उन्होंने महाविद्यालय में चारदीवारी के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, स्वच्छ पेयजल के लिए दो वाटर कूलर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। समारोह में कॉलेज केंद्रीय छात्र संघ द्वारा अंतर-महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ोह, नगरोटा और मटौर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में आर.एस. बाली ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने प्रशासन और विद्यार्थियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी।

आर.एस. बाली ने कहा कि बड़ोह का विकास उनके पिता, पूर्व मंत्री और विकास पुरुष स्वर्गीय जी.एस. बाली की देन है। उन्होंने बड़ोह और आसपास के क्षेत्रों का इतना विकास किया कि आज यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने मलां – मस्सल – सरोत्री – बड़ोह – रानीताल सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल किए जाने को क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार शर्मा, एसडीएम मुनीश शर्मा, फॉरेस्ट कंजरवेटर बासु कौशल, सह आचार्य वीर सिंह परमार, सहायक आचार्य अमित शर्मा, विधि चंद, महेंद्र कुमार, सुनीता कुमारी, विनोद कुमार, अनु शर्मा, डॉ. सुरजीत कुमार, अंजना देवी, रिंपी देवी, मानसिंह, हरि सिंह, मस्त राम, कल्पना शर्मा, कैप्टन गुरचरण सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग और छात्र उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।