Hamirpur: सड़क पार कर रही आंगनबाड़ी सहायिका को बाइक ने मारी टक्कर, टांडा में उपचार के दौरान मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के नादौन शहर से 2 किलोमीटर दूर मानपुल गांव के पास एक सड़क हादसे में आंगनबाड़ी सहायिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान छुणको देवी (40) पत्नी अश्विनी कुमार, निवासी गांव बसारल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, छुणको देवी दोपहर 2 बजे बस से उतरकर सड़क पार कर रही थीं, तभी अचानक एक बाइक की चपेट में आ गईं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

बाइक सवार की पहचान राजेश कुमार (27) पुत्र जोगेंद्र सिंह, निवासी गांव बरवाड़ा, देहरा के रूप में हुई है। राजेश ने बताया कि वह अपनी बाइक की सर्विस करवाने नादौन जा रहा था, लेकिन मानपुल गांव के पास यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रिड़कमार कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने दिखाई नई मिसाल, ओरिएंटेशन के बाद चलाया स्वच्छता अभियान

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नए स्वयंसेवकों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश भी दिया।

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।