Kangra: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: समाज और परिवार की सेहत का ख्याल रख रहीं आत्मनिर्भर महिलाएं

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। परिवार की सेहत का ध्यान रखने वाली महिलाएं अब समाज की सेहत संवारने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। जिला कांगड़ा की लक्ष्मी देवी, परवीन कुमारी और आशा देवी ने मोटे अनाज और तुलसी उत्पादों से न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुधारी है, बल्कि समाज को भी स्वास्थ्यवर्धक विकल्प उपलब्ध करवा रही हैं।

धर्मशाला की लक्ष्मी देवी किसान परिवार से हैं और कृषि पर निर्भर थीं। अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने आकांक्षा स्वयं सहायता समूह से जुड़कर व्यावसायिक कौशल सीखे। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत रागी और सूजी के मोमोज बनाने का प्रशिक्षण लिया, जो लोगों को सेहतमंद विकल्प के रूप में पसंद आए। जिला प्रशासन के सहयोग से उन्होंने ‘हिम इरा’ शॉप शुरू की, जहां वे स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद भी बेच रही हैं। सरकारी योजनाओं की मदद से वे आज आत्मनिर्भर होकर लखपति बन चुकी हैं।

बैजनाथ की परवीन कुमारी ने भी मोटे अनाज जैसे बाजरा, रागी और ज्वार की खेती से आर्थिक मजबूती पाई। पारंपरिक खेती से सीमित आय होने के कारण उन्होंने वैभव लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मिलेट्स पर काम शुरू किया। प्रशिक्षण और विपणन सहायता मिलने से वे अब 18 से 20 हजार रुपये प्रति माह कमा रही हैं और अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रही हैं।

पद्दर की आशा देवी अभिलाषा स्वयं सहायता समूह से जुड़कर तुलसी आधारित उत्पाद जैसे तुलसी अर्क, तुलसी चाय और तुलसी साबुन बना रही हैं। उन्होंने समूह की मदद से बैंक लोन लेकर मशीनें खरीदीं, जिससे उनका काम अधिक व्यवस्थित हुआ। आज वे महीने में 15 से 20 हजार रुपये कमाते हुए समाज को स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद उपलब्ध करा रही हैं।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण, ब्रांडिंग और विपणन में सहयोग दिया जा रहा है। धर्मशाला में ‘हिम इरा’ शॉप शुरू की गई है, जहां इन उत्पादों को बेचने की सुविधा दी जा रही है। जिले में और भी हिम इरा शॉप्स खोलने की योजना है, ताकि महिलाओं के उत्पादों की पैकेजिंग और बाजार पहुंच को बेहतर किया जा सके। साथ ही, स्वयं सहायता समूहों को ऑनलाइन बिक्री के लिए हिम इरा की वेबसाइट से जोड़ा जा रहा है, जिससे वे डिजिटल मार्केट में भी अपने उत्पाद बेच सकें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को शाहपुर में मिली नई रफ्तार, हरनेरा और मनेई में बांटे गए 280 फलदार पौधे

शाहपुर के हरनेरा और मनेई पंचायतों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 280 फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया गया।

रिड़कमार कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने दिखाई नई मिसाल, ओरिएंटेशन के बाद चलाया स्वच्छता अभियान

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नए स्वयंसेवकों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश भी दिया।

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।