Kullu: लग घाटी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित वैन खाई में गिरी, चालक सहित दो घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में लग घाटी के सुम्मा के पास एक सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में वैन चालक सहित दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान बागान निवासी सुधीर और ऊना निवासी अनिल के रूप में हुई है। पंचायत उपप्रधान यशपाल ने बताया कि यह घटना देर शाम हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बर्फबारी के बीच पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट, अटल टनल से नारकंडा तक तैनात होंगी रेस्क्यू टीमें

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी और बदलते मौसम को देखते हुए पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष रेस्क्यू प्लान तैयार किया है। अटल टनल, मनाली-लेह मार्ग, जलोड़ी जोत, शिंकुला, बारालाचा, नारकंडा और अन्य संवेदनशील मार्गों पर क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैनात की जा रही हैं।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में विश्व ऊर्जा दिवस पर विद्यार्थियों का खास संदेश, पोस्टर से लेकर क्विज तक में दिखी प्रतिभा

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में विश्व ऊर्जा दिवस पर साइंस सोसायटी ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने पावरपॉइंट, क्विज, पोस्टर और बुकमार्क के जरिए ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा का संदेश दिया।

Kangra: कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा में ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए कृषि और स्वरोजगार के अवसर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा, जिला कांगड़ा में HPCDP, JICA-ODA के तहत ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि, फसल विविधीकरण, कौशल विकास, उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर प्रेस क्लब का गठन, आशीष पटियाल बने अध्यक्ष; बचित्र शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी

शाहपुर प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन किया गया है। आवाज़ ए हिमाचल मीडिया ग्रुप के चेयरमैन आशीष पटियाल अध्यक्ष और न्यूज़ 18 के वरिष्ठ पत्रकार बचित्र शर्मा महासचिव चुने गए हैं। नई कार्यकारिणी में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।