Kangra: महिला दिवस पर चंबी मैदान में भव्य राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे शिरकत

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 03 मार्च: महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च को शाहपुर के चंबी मैदान में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। सोमवार को रैत में विधानसभा के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

पठानिया ने कहा कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया जाएगा ताकि अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाए और सभी महिलाओं के बैठने तथा पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। सरकार गाय का दूध 45 रुपए और भैंस का दूध 55 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीद रही है। मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर इसे 300 रुपए किया गया है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 4000 क्विंटल मक्की खरीदी गई है और अगले वर्ष से प्राकृतिक खेती से उत्पन्न गेहूं को 40 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भी बड़े सुधार किए जा रहे हैं। सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार नए फैसले ले रही है। इस अवसर पर एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

33 लाख नहीं, अब एक-एक करोड़ और सरकारी नौकरी देगी सुक्खू सरकार, हिमाचल की कबड्डी गोल्डन गर्ल्स से मिले CM सुक्खू; मुलाकात में हुआ...

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हिमाचल की कबड्डी खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा ऐलान किया है। पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये और सरकारी सेवा देने की घोषणा की गई है। रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी में नौकरी का मौका, हेल्पर और कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती; 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू

नूरपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों में हेल्पर और कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती का मौका है। संबंधित ग्राम पंचायतों की निवासी महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय नूरपुर में होगा।

Chamba: चंबा में कार्यवाहक प्रिंसिपल पर गिरी गाज, स्कूल शिक्षा विभाग ने किया निलंबित; स्टाफ से पैसे मांगने और फंड के दुरुपयोग समेत गंभीर...

चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थनेई के कार्यवाहक प्रधानाचार्य को स्कूल शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। स्टाफ को कथित मानसिक प्रताड़ना, आपत्तिजनक टिप्पणियों, पैसे मांगने और आरएमएसए ग्रांट व पीटीए फंड के कथित दुरुपयोग समेत कई आरोपों पर विभागीय जांच शुरू की गई है।

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, लाहड़-जसौर समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को एचटी लाइन बदलने के कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। लाहड़, जसौर, दुगनेड़ी, लालड़ी, बारल और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।