Chamba: चम्बा के सलूणी में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित पिकअप 35 मीटर गिरी, बाल-बाल बचे लोग

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिले के उपमंडल सलूणी के हलूरी-भड़ेला मुख्य मार्ग पर सूंज के कैंची मोड़ के पास एक पिकअप जीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 35 मीटर नीचे लुढ़क गई। हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि चालक और एक अन्य सवार ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली।

शनिवार शाम पिकअप चालक एक अन्य व्यक्ति के साथ गाड़ी में पत्थर लेकर कंधवारा की ओर जा रहा था। जैसे ही जीप सूंज के कैंची मोड़ पर पहुंची, अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में गिरते हुए एक पेड़ से टकरा गई। अगर बीच में पेड़ न होता तो गाड़ी और अधिक गहराई में गिर सकती थी।

जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान सड़क से ठीक नीचे दो व्यक्ति पैदल गुजर रहे थे। जैसे ही उन्होंने गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त होते देखा, वे तुरंत वहां से भाग गए और उनकी जान बच गई।

रविवार दोपहर बाद घटनास्थल पर जेसीबी लाई गई। ग्रामीणों और मशीन की मदद से पिकअप जीप को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया।

स्थानीय ग्रामीण किशन चंद, जगदीश, सोनू, राकेश, प्रेमलाल, सुनील, टेकचंद और अशोक ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस स्थान पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। उन्होंने बताया कि कैंची मोड़ पर पहले भी कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, इसलिए यहां कंक्रीट का डंगा लगाया जाए ताकि भविष्य में हादसों को रोका जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: चंबा में कार्यवाहक प्रिंसिपल पर गिरी गाज, स्कूल शिक्षा विभाग ने किया निलंबित; स्टाफ से पैसे मांगने और फंड के दुरुपयोग समेत गंभीर...

चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थनेई के कार्यवाहक प्रधानाचार्य को स्कूल शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। स्टाफ को कथित मानसिक प्रताड़ना, आपत्तिजनक टिप्पणियों, पैसे मांगने और आरएमएसए ग्रांट व पीटीए फंड के कथित दुरुपयोग समेत कई आरोपों पर विभागीय जांच शुरू की गई है।

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, लाहड़-जसौर समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को एचटी लाइन बदलने के कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। लाहड़, जसौर, दुगनेड़ी, लालड़ी, बारल और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।

Kangra: कांगड़ा में 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगी ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क, सिहोरपाईं-जजवार मार्ग पर काम; ये रहेगा वैकल्पिक रूट

कांगड़ा की ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क का एक हिस्सा 6 से 16 अक्टूबर तक निर्माण कार्य के चलते बंद रहेगा। वाहनों की आवाजाही अधे दी हट्टी-अधवाणी-बलारडू-चंबापत्तन वैकल्पिक मार्ग से होगी।

हिमाचल में 2027 को लेकर BJP का बड़ा दावा, श्रीकांत शर्मा बोले- जल्द बदलेगा राजनीतिक रिवाज; 8,007 बूथ मजबूत करने पर फोकस

भाजपा के हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने की बात कही। टिप्पर में हुई प्रदेश पदाधिकारी बैठक में 8,007 बूथों पर संगठन को मजबूत करने और 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा आयोजित करने की जानकारी दी गई।