Una: ऊना अपहरण केस: पुलिस ने किए दो और गिरफ्तार, अपहृत युवक की हत्या की आशंका

Date:

--Advertisement--

ऊना जिला मुख्यालय से अपहृत हुए युवक के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पहले ही वीरवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि अब मंडी जिले के हनोगी के पास से एक युवक और युवती को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में अपहृत युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते कीरतपुर के पास नहर में सर्च ऑपरेशन जारी है।

एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अपहृत युवक की जानकारी जुटाई जा रही है। यह मामला 26 फरवरी को पुलिस थाना सदर में दर्ज हुआ था। पुलिस ने 27 फरवरी को मनप्रीत उर्फ मनी निवासी रायपुर सहोड़ा और तरणजीत निवासी देहलां को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एसएचओ सदर गौरव भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 फरवरी को मंडी जिले से युवक वंश और भड़ोलियां खुर्द निवासी युवती को गिरफ्तार किया।

अपहृत युवक हरप्रीत उर्फ जिया निवासी अप्पर अरनियाला के पिता निरंजन सिंह ने 26 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका बेटा पिछले तीन दिनों से लापता है। इसी दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक गाड़ी में दो युवक उसके बेटे को बेरहमी से मारते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसएचओ सदर गौरव भारद्वाज आरोपियों की धरपकड़ और अपहृत युवक का सुराग लगाने के लिए उसी दिन पंजाब रवाना हुए, जबकि एसएचओ हरोली सुनील सांख्यान ने ऊना में जांच संभाली। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है, जो सबूत एकत्रित करने में मदद करेगी। वीडियो कहां शूट हुआ, गाड़ी में कौन-कौन था और अपहृत युवक कहां है, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने जिया की हत्या कर दी होगी, लेकिन जांच जारी है।

Like & Subscribe - HIM Live Tv

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।