Himachal: हिमाचल की बेटी सुनिष्का गुप्ता को इग्नू गोल्ड मेडल – पूरे प्रदेश को बनाया गर्वित

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले की प्रतिभाशाली छात्रा सुनिष्का गुप्ता ने अपने उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन से हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। बल्ह घाटी के कुम्मी गांव की निवासी सुनिष्का को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा विश्वविद्यालय गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें मनोविज्ञान (ऑनर्स) विषय में स्नातक स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के लिए दिया जा रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुनिष्का को गोल्ड मेडल के लिए चयनित होने की आधिकारिक सूचना भेज दी है। यह सम्मान उन्हें 5 मार्च 2025 को नई दिल्ली स्थित इग्नू परिसर के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले 38वें दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा।

इस शानदार उपलब्धि के बाद सुनिष्का गुप्ता अब टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस), मुंबई में मानसिक स्वास्थ्य विषय में मास्टर डिग्री की पढ़ाई करेंगी। उन्होंने हजारों छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा कर इस प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश पाया है। सुनिष्का हिमाचल प्रदेश की एकमात्र छात्रा हैं, जिन्होंने इस संस्थान में प्रवेश पाने में सफलता हासिल की है।

सुनिष्का के पिता डीपी गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार हैं, जबकि उनकी मां एक शिक्षिका हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। सुनिष्का की इस उपलब्धि से उनके गांव कुम्मी में भी हर्ष का माहौल है। रिश्तेदारों, दोस्तों और गांववासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।

Hamirpur Medical College Ragging Case: MBBS जूनियर छात्रों से कथित रैगिंग पर जांच तेज, 9 प्रशिक्षु संदेह के घेरे में; दोषी मिले तो हो...

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों से कथित रैगिंग के मामले में एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच तेज कर दी है। मामले में 9 प्रशिक्षुओं की पहचान हुई है और आरोप सही पाए जाने पर दोषी छात्रों के निष्कासन समेत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।