Chamba: डलहौजी पुलिस ने नाके पर पकड़ा चरस तस्कर, 144 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

डलहौजी पुलिस थाना की टीम ने भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोली जीरो प्वाइंट पर नाके के दौरान एक व्यक्ति को 144 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए चरस को पानी की बोतल में छिपा रखा था, जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डलहौजी थाना के तहत एचसी चमन कुमार की अगुवाई में टीम ने गोली जीरो प्वाइंट पर नियमित रूप से नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान, एक व्यक्ति तेगा राम (36) पुत्र चंद राम, निवासी मक्कन सनवाल, तहसील चुराह चौहड़ा डैम की ओर से पैदल आ रहा था। जैसे ही वह गोली जीरो प्वाइंट पहुंचा, उसने सामने पुलिस को देखकर घबराहट में अपने हाथ में पकड़ी पानी की बोतल को दूर फेंक दिया।

पुलिस टीम को आरोपी की हरकत संदिग्ध लगी और उन्होंने उसे तुरंत काबू में लिया। जब पुलिस ने बोतल की जांच की, तो उसमें प्लास्टिक की थैली मिली, जिसमें 144 ग्राम चरस छुपाई गई थी। पुलिस ने तुरंत चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने की है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आरोपी नशे की यह खेप कहां से लेकर आया था और इसे आगे कहां सप्लाई करने वाला था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।