Himachal: हिमाचल में बढ़ता नशे का जाल: ग्रामीणों ने चिट्टा लेते युवक को पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशे का जाल लगातार गहराता जा रहा है। अब जनता भी ड्रग्स माफिया के खिलाफ कमर कस रही है। ताजा मामला मंडी जिले के बल्ह उपमंडल की पंचायत सयाह के टांवा गांव का है, जहां ग्रामीणों ने गोभी के खेत में चिट्टे का इंजेक्शन लगा रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। हालांकि, दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान बग्गी पंचायत निवासी के रूप में हुई है। मौके से आधा एमएल चिट्टा और दो इंसुलिन सिरिंज बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक नेरचौक के एक शिक्षण संस्थान में बी.फार्मा का छात्र है और उसके पिता सरकारी विभाग में कार्यरत हैं।

पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उन्होंने यह चिट्टा टांवा गांव के एक तस्कर से खरीदा था। इस जानकारी के आधार पर ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर तस्कर के घर दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। तलाशी के दौरान घर से कोई नशीला पदार्थ भी बरामद नहीं हुआ।

हाल ही में सुंदरनगर के श्मशानघाट के पास बड़ी संख्या में इंसुलिन सिरिंज मिली थीं, जिससे साफ हो रहा है कि चिट्टे के सेवन के लिए इनका इस्तेमाल किया जा रहा है।

एसएचओ बल्ह संजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है और कहा कि पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से पुलिस को तस्करों पर शिकंजा कसने में मदद मिल रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।