Kangra: किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता, बैजनाथ में भव्य किसान गोष्ठी आयोजित

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ, 21 फरवरी – किसानों को नवीनतम तकनीकों से अवगत कराने और उन्नत कृषि विधियों की जानकारी देने के लिए बैजनाथ में एक भव्य किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक किशोरी लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है, और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिक खेती, जैविक कृषि, जल संरक्षण तकनीक, उन्नत बीज, खाद एवं कीटनाशकों के उचित उपयोग के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

गोष्ठी के दौरान किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे वे अपनी फसलों के उत्पादन को बढ़ाकर अधिक लाभ कमा सकें। विधायक ने विभाग को सुझाव दिया कि पंचायत स्तर पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों से जोड़ना और उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है।

गोष्ठी में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी समस्याओं पर कृषि विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। विशेषज्ञों ने मिलेट (श्रीअन्न) जैसे ज्वार, बाजरा, रागी आदि की पोषण क्षमता और इसकी जलवायु अनुकूलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मिलेट न केवल पोषण से भरपूर है, बल्कि कम पानी में भी अच्छी पैदावार देता है, जिससे यह जलवायु परिवर्तन के अनुकूल फसल बनती है।

कृषि विशेषज्ञों ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, पर्यावरण संरक्षण होता है और किसानों को अपनी उपज के लिए बेहतर बाजार मूल्य प्राप्त होता है। इस अवसर पर किसानों को बीज भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौधरी, अजय गौड़, अमर सिंह राणा, जगदीश राणा, रमेश चड्ढा, जमुना गोयल, मिलाप भट्ट, राज कुमार, चंद्रा देवी, गौरव मेहरा, संजय अवस्थी, प्रीतम भारती, अंजना कटोच, राजेश राणा, सुरेश शर्मा, हरि सिंह, गरीब दास, जिला कृषि अधिकारी गौरव सूद, एसएमएस रेणु शर्मा, नेक राम शर्मा, डॉ. वाई एस पॉल सहित कृषि वैज्ञानिक, किसान और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में फिर महसूस हुआ भूकंप का झटका, 5 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; जानिए कितनी थी तीव्रता और कितना बढ़ा खतरा?

हिमाचल के कांगड़ा में मंगलवार शाम 2.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 67 भूकंप दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल में GST के नियमों में होने जा रहा बदलाव, विधानसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक; कारोबारियों पर क्या पड़ेगा असर?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जीएसटी संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। नए प्रावधानों का असर कारोबारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट, डिस्काउंट और रिफंड से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए Indigo की फ्लाइट फिर शुरू, पहले दिन 34 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

चंडीगढ़ से कांगड़ा के बीच इंडिगो की हवाई सेवा मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद दोबारा बहाल हो गई। पहले दिन विमान 34 यात्रियों को लेकर कांगड़ा पहुंचा, जबकि कांगड़ा से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।

डमी एडमिशन पर हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड सख्त, शिकायत सही मिली तो स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डमी एडमिशन को लेकर संबद्ध स्कूलों को कड़ी चेतावनी दी है। शिकायत सही पाए जाने पर स्कूल या परीक्षा केंद्र के खिलाफ बोर्ड नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।