Himachal: मोहाली में छात्र के साथ हैवानियत: गन प्वाइंट पर अगवा कर किया यौन शोषण

Date:

--Advertisement--

मोहाली के खरड़ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां शिमला से पढ़ाई करने आए एक छात्र को अगवा कर उसके साथ अमानवीय अत्याचार किया गया। पीड़ित छात्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। छात्र ने आरोप लगाया है कि खरड़ के सेक्टर-88 में स्थित एक कार डीलर ने उसे गन प्वाइंट पर अगवा कर लिया और जबरन यौन शोषण किया। इस मामले में खरड़ पुलिस ने सरपंच व उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पीड़ित के अनुसार, लोहड़ी से दो दिन पहले दोनों आरोपी उसके फ्लैट में घुस आए और उसे कार में सेक्टर-88 ले गए। किडनैपिंग की यह घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। आरोपी उसे वर्कशॉप में एक कमरे में बंद कर दिया और उसके मोबाइल से ₹30,000 ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए और घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया। आरोपियों ने उसे गुप्तांग पर करंट लगाया और कई तरह की यातनाएं दीं। 

इसके बाद, आरोपियों ने पीड़ित से ₹4 लाख की मांग की और कहा कि पैसे मिलने पर ही उसे छोड़ा जाएगा। जब छात्र ने रकम देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसे दोस्तों के साथ उसके फ्लैट पर भेजा और उसकी एक्सयूवी-500 कार के बाहर जबरन खड़ा कर उसका वीडियो बनाया, जिसमें उसे यह कहते हुए रिकॉर्ड किया गया कि वह अपनी कार ₹3.5 लाख में बेच रहा है। आरोपियों ने उससे जबरदस्ती चेक पर भी हस्ताक्षर करवा लिए और उसे रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया कि यदि उसने किसी को बताया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। 

पीड़ित छात्र ने बताया कि सरपंच और उसके साथी उसे जबरदस्ती उनके कार्यालय में काम करने के लिए मजबूर कर रहे थे। वे उसे एक वीआईपी नंबर (0009) बुक करने के लिए भी धमका रहे थे, जो उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं था। इस अत्याचार से परेशान होकर छात्र ने आत्महत्या करने की कोशिश की और एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजा। कुछ लोगों ने उसे आत्महत्या करने से रोक लिया, लेकिन वह मानसिक आघात के कारण बेहोश हो गया। 

21 जनवरी को जब पीड़ित को होश आया, तो वह शिमला पुलिस की हिरासत में था। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण करवाया और उसके बयान दर्ज किए। इसके बाद, पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को खरड़ पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। 

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।