Himachal: हिमाचल में संपत्ति हस्तांतरण और पट्टे पर 12% स्टांप ड्यूटी लागू: जानें नया आदेश

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में अब संपत्ति हस्तांतरण और पट्टे संपत्ति की अनुज्ञा पर 12% स्टांप ड्यूटी देनी होगी। इसके लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्लद्वारा भारतीय स्टांप (हिमाचल प्रदेश संशोधन) अध्यादेश, 2025 को लागू कर दिया गया है। यह संशोधन भारतीय स्टांप अधिनियम, 1899 (अधिनियम संख्या 2) में किया गया है।

इस अध्यादेश के तहत, हिमाचल प्रदेश में हिमाचल प्रदेश अभिघृति और भूमि सुधार अधिनियम, 1972 की धारा 118(2)(ज) के अधीन संपत्ति हस्तांतरण की अनुज्ञा प्रदान किए जाने पर, बाजार मूल्य या अनुबंधित रकम (जो अधिक हो) पर 12% स्टांप शुल्क लिया जाएगा।

Advertisement – HIM Live Tv

इसी प्रकार, अनुच्छेद 35(क) के तहत यदि सरकार द्वारा संपत्ति पट्टे पर दी गई है, तो पट्टे की संपूर्ण रकम या बाजार मूल्य (जो अधिक हो) पर 12% स्टांप ड्यूटी लागू होगी। वहीं, 35(ख) के तहत जहां पट्टे संपत्ति के लिए अनुज्ञा दी गई है, वहां भी यही शुल्क लिया जाएगा।

यह आदेश हिमाचल प्रदेश में तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। अब संपत्ति खरीदने या पट्टे पर लेने से पहले 12% स्टांप ड्यूटी का भुगतान अनिवार्य होगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रामपुर के ध्वालसा गांव में मकान में लगी भीषण आग, एक कमरा जलकर राख; लाखों के नुकसान का अनुमान

रामपुर की लालसा पंचायत के ध्वालसा गांव में शनिवार सुबह रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। हादसे में दो मंजिला मकान का एक कमरा जलकर राख हो गया और लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Kangra: शाहपुर में 27 अक्तूबर को 8 घंटे बिजली बंद, ITI से केंद्रीय विश्वविद्यालय तक इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

शाहपुर उपमंडल में 27 अक्तूबर को विद्युत लाइनों के मरम्मत कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। कोटला फीडर के तहत कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

हिमाचल कांग्रेस में टिकट और पद को लेकर रजनी पाटिल का बड़ा संदेश, लगातार हारने वालों की होगी समीक्षा; अनुशासनहीनता पर भी चेतावनी

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मंडी की संगठनात्मक बैठक में लगातार चुनाव हारने वाले नेताओं के टिकट और पद पर गहन समीक्षा की बात कही। उन्होंने पार्टी अनुशासन, नए कार्यकर्ताओं को मौका देने और मिशन रिपीट के लिए जमीनी मेहनत पर जोर दिया।

फतेहपुर में ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम, मौके पर सुलझीं लोगों की समस्याएं; दूध के दाम और मिल्क प्लांट पर मंत्री ने दी जानकारी

कांगड़ा के फतेहपुर में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार की अध्यक्षता में ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। मौके पर लोगों की समस्याओं के निपटारे के साथ मंत्री ने दूध के न्यूनतम मूल्य और ढगवार मिल्क प्लांट की बढ़ी प्रसंस्करण क्षमता की जानकारी दी।