Solan: बद्दी में इलाज के अभाव में मासूम की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल प्रशासन के खिलाफ हंगामा

Date:

--Advertisement--

बद्दी में इलाज न मिलने के कारण चार साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा चंबा जिले के सलूणी क्षेत्र का रहने वाला था, और उसके पिता झाड़माजरी स्थित एक दवा उद्योग में कार्यरत हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, विपिन कुमार अपने चार साल के बेटे के साथ शिवालिक नगर स्थित अपने कमरे में सो रहे थे कि अचानक बच्चे को तेज खांसी हुई। पिता ने उसे खांसी का सिरप दिया, लेकिन राहत न मिलने पर वे उसे सरकारी अस्पताल बद्दी ले गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि रात्रि में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बच्चे को त्वरित उपचार देने की बजाय कहा कि उसे सुबह लेकर आना और फिलहाल घर पर सुला दें।

Advertisement – HIM Live Tv

जब बच्चे की हालत और बिगड़ गई, तो पिता उसे निजी वाहन से पीजीआई चंडीगढ़ ले गए। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों और अन्य लोगों ने बद्दी अस्पताल परिसर के बाहर प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे का सही तरीके से इलाज किया गया था और जो संभव था, वह किया गया। वहीं, सीएमओ सोलन डॉ. अमित रंजन ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन यदि ऐसा हुआ है तो इसकी जांच की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: जसूर के विकास को लेकर शिमला पहुंचे उपप्रधान अंकित वर्मा, मंत्रियों के सामने रखीं ये अहम मांगें

ग्राम पंचायत जसूर के उपप्रधान अंकित वर्मा ने शिमला में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और खेल मंत्री यादविंदर गोमा से मुलाकात कर पंचायत के विकास कार्यों और विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की। सितंबर के अंत में संबंधित दस्तावेज दोबारा मंत्रियों के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।

कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज निवासी CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में निधन, पत्नी ने दी अंतिम विदाई तो नम हुईं...

कांगड़ा के लंज क्षेत्र के अंबी गांव निवासी 36 वर्षीय CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अंतिम विदाई के दौरान पत्नी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया, जिसे देखकर पूरा गांव भावुक हो उठा।

चंबा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, महिलाओं ने दुपट्टों से बनाई ‘जीवन रेखा’; ऐसे बची जान

चंबा के भटियात में भारी बारिश के बीच तेज बहाव में फंसे बाइक सवार की कार सवार परिवार ने जान बचाई। महिलाओं ने अपने दुपट्टों को जोड़कर रस्सी बनाई और बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, बैंक से लेकर चेक बाउंस और वैवाहिक विवाद तक होंगे निपटारे; जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

हिमाचल प्रदेश में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। बैंक, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंसिंग और लंबित मामलों समेत कई मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया जाएगा।