Bilaspur: झंडूता उपमंडल के गण्ढीर गांव के पास खड़ी कार में लगी आग, पूरी तरह जलकर खाक

Date:

--Advertisement--

झंडूता, हिमाचल प्रदेश – झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र के गण्ढीर गांव में घर के पास खड़ी एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई। यह राजेंद्र कुमार की वैन्यू कार (HP 89-0708) थी, जो रात के समय उनके घर के बाहर खड़ी थी।

रात में अचानक गाड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। जैसे ही परिवार को इसकी जानकारी मिली, वे तुरंत बाहर आए, लेकिन तब तक आग ने पूरी गाड़ी को घेर लिया था। आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन जब तक आग बुझाई गई, गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। हालांकि, इस घटना में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही थाना तलाई पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घरवालों ने किसी साजिश की संभावना से इनकार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

इस घटना में राजेंद्र कुमार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर में Smart Meter लगाने को लेकर बवाल, महिला पर JE को थप्पड़ मारने का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया मामला

हमीरपुर के उझाण गांव में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बिजली बोर्ड कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में विवाद हो गया। जेई सनी चंदेल ने प्रकाशो देवी पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज के NCC कैडेट्स का कमाल, ATC-247 में जीते 7 गोल्ड मेडल; प्रज्ञा और मनिषा का हुआ खास चयन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के एनसीसी कैडेट्स ने एटीसी-247 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण पदक जीते। कैडेट प्रज्ञा और मनिषा का विशेष चयन हुआ, जबकि एसयूओ कैडेट करन को कैंप सीनियर बनाया गया।

Kangra: हरनेरा-बड़ंज तत्वानी सड़क की हालत चिंताजनक, खतरे में आवाजाही; जल्द मरम्मत की मांग

हरनेरा से बड़ंज तत्वानी जाने वाली सड़क की कमजोर स्थिति ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत की मांग की है।

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।