Kangra: विधायक आपके द्वार: रिन और धलूं पंचायतों में करोड़ों के विकास कार्य, आर.एस बाली ने की बड़ी घोषणाएं

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 14 फरवरी। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए, पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट रैंक के नेता आर.एस बाली “विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत रिन और धलूं पंचायत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं की घोषणा की और शिलान्यास किए।

रिन पंचायत में आर.एस बाली ने 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए पंचायत भवन का शिलान्यास किया। इसके अलावा, उन्होंने पंचायत में 5 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक पुस्तकालय की घोषणा भी की।

धलूं पंचायत में उन्होंने 40 लाख रुपये की लागत से रैत से डीपू सड़क निर्माण कार्य की घोषणा की। इसके साथ ही, पंचायत में 5 लाख रुपये की लागत से एक भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।

आर.एस बाली ने बताया कि पिछले दो वर्षों में रिन और धलूं पंचायतों में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और विद्युत सुविधाओं के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नगरोटा बगवां में हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी पार्किंग का निर्माण हो रहा है, साथ ही शॉपिंग मॉल और आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल आईटीआई भी बनाई जा रही है।

“विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के दौरान, बाली ने जनता की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम नगरोटा बगवां मुनीश शर्मा, मान सिंह, अधिशाषी अभियंता राजीव शर्मा, बीडीओ लतिका, तहसील कल्याण अधिकारी दीपाली, पंचायत प्रधान रमा देवी, पूर्व प्रधान रवीन्द्र सैनी, युवा क्लब के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला कॉलेज के NCC कैडेट्स का कमाल, ATC-247 में जीते 7 गोल्ड मेडल; प्रज्ञा और मनिषा का हुआ खास चयन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के एनसीसी कैडेट्स ने एटीसी-247 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण पदक जीते। कैडेट प्रज्ञा और मनिषा का विशेष चयन हुआ, जबकि एसयूओ कैडेट करन को कैंप सीनियर बनाया गया।

Kangra: हरनेरा-बड़ंज तत्वानी सड़क की हालत चिंताजनक, खतरे में आवाजाही; जल्द मरम्मत की मांग

हरनेरा से बड़ंज तत्वानी जाने वाली सड़क की कमजोर स्थिति ने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द निरीक्षण और आवश्यक मरम्मत की मांग की है।

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।