Kangra: धारकंडी में सड़कों के विकास के लिए 35 करोड़ रुपये मंजूर, उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने किया शिलान्यास

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी इलाके में सड़क सुविधा को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 35 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने घेरा-सुखुघाट-चमियारा-भितलु सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया, जो 3.41 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी और 15 गांवों के हजारों लोगों को लाभ पहुंचाएगी।

पठानिया ने बताया कि घेरा-बर्नेट सड़क का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, इसलिए करेरी के आसपास के पांच नए स्थानों को इको-टूरिज्म के तहत चिन्हित किया गया है। इसके अलावा, करेरी गांव में पशु डिस्पेंसरी, सब-सेंटर और सामुदायिक भवन बनाने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। मिडल स्कूल करेरी में जल्द ही दो नए कमरों का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को नौरा गांव को सड़क से जोड़ने के लिए सर्वेक्षण करने के आदेश दिए। साथ ही, खड़ीबही-रावा में बड़े पुल के निर्माण के लिए राजस्व और लोक निर्माण विभाग को हाइड्रोलॉजिक डाटा तैयार करने और स्थानीय लोगों से संवाद करने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जल्द ही बस सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

इसके बाद, उन्होंने खड़ीबही-रावा में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित झूला पुल का लोकार्पण किया। इसके अलावा, करेरी में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले वन खंड अधिकारी कार्यालय एवं आवास भवन का भूमि पूजन भी किया गया।

खड़ीबही-रावा में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों—जय शनिदेव, जय इंद्रुनाग, धौलाधार, गड़ेश्वरी और राधा कृष्ण—द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया और अन्य अधिकारियों ने वेलेंटाइन डे के अवसर पर परांदे और अन्य उत्पाद खरीदे।

इस दौरान, उन्होंने विभिन्न स्थानों पर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। शेष समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर डीएफओ दिनेश शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अंकज सूद, विद्युत विभाग के अमित शर्मा, जलशक्ति विभाग के अमित डोगरा, एसडीओ लोक निर्माण नीतेश, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, प्रधान करेरी सुषमा, उपप्रधान करतार चंद, प्रधान अर्जुन, संसार चंद, निर्मल, दुर्गा, विजय उपप्रधान, नागेश्वर मनकोटिया, नायब तहसीलदार राजिंद्र, एसडीओ विद्युत आशीष, एसएमओ डॉ. अजय वर्मा, बीडीओ अनिल और उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।