Sirmaur: महिला पुलिस भर्ती 2025: सैंकड़ों अभ्यर्थियों ने दिखाया दमखम, जानें पूरी डिटेल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में महिला व पुरुष कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत गुरुवार को भी सैंकड़ों महिला अभ्यर्थियों ने पुलिस लाइन नाहन में आयोजित शारीरिक प्रवीणता व शारीरिक मापदंड परीक्षा में भाग लिया। यह भर्ती प्रक्रिया 11 फरवरी से डीआईजी गुरुदेव शर्मा की अध्यक्षता में जारी है। महिला अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया का अंतिम दिन 14 फरवरी तय किया गया है, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती 15 से 20 फरवरी तक चलेगी।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि गुरुवार को कुल 1100 महिला अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, जिनमें से 769 ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से केवल 156 महिला अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने में सफल रहीं, जबकि 613 अभ्यर्थी यह परीक्षा पास नहीं कर पाईं। भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन 165, दूसरे दिन 214 और तीसरे दिन 156 महिला अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है।

14 फरवरी को महिला अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया समाप्त होगी, जिसके बाद 15 फरवरी से पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा शुरू होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।