Hamirpur: एनआईटी के पास बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूरी पर खास ग्रां (एनआईटी के नजदीक) में वीरवार सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई। मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया। हादसे में दोनों युवकों की टांगें और बाजू फ्रैक्चर हो गईं। दोनों घायल एनआईटी हमीरपुर के छात्र बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक हमीरपुर और दूसरा कांगड़ा जिले के ज्वाली क्षेत्र का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा वीरवार सुबह करीब 11 बजे हुआ जब दोनों युवक मोटरसाइकिल पर अणु से खास ग्रां स्थित गेट नंबर 2 की ओर जा रहे थे। एनआईटी के गेट नंबर 1 के पास उतराई में मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह गरने दा गलू की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना की जानकारी मिलते ही उनके दोस्त मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एएसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा गया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए नजदीकी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।

Hamirpur Medical College Ragging Case: MBBS जूनियर छात्रों से कथित रैगिंग पर जांच तेज, 9 प्रशिक्षु संदेह के घेरे में; दोषी मिले तो हो...

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों से कथित रैगिंग के मामले में एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच तेज कर दी है। मामले में 9 प्रशिक्षुओं की पहचान हुई है और आरोप सही पाए जाने पर दोषी छात्रों के निष्कासन समेत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।