Kangra: धार क्षेत्र में विकास को नई रफ्तार: कांगड़ा में बनेगा 33 केवी सब-स्टेशन

Date:

--Advertisement--

जयसिंहपुर, 9 फरवरी: आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने ग्राम पंचायत मझेड़ा में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित पटवार वृत्त कार्यालय और 6 लाख रुपये से बने पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने दोनों भवनों के निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी और कहा कि जयसिंहपुर हलके के धार क्षेत्र के विकास के लिए सरकार हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

मंत्री ने घोषणा की कि धार क्षेत्र में बिजली की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कांगड़ा में 33 केवी सब-स्टेशन का निर्माण किया जाएगा, जिसकी स्वीकृति सरकार द्वारा दे दी गई है। इसके अलावा, टम्बरु में जल शक्ति विभाग का इंस्पेक्शन हट स्वीकृत किया गया है, जिसका निर्माण कार्य अगले 3-4 महीनों में शुरू होगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन मझेड़ा का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और इसे जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भी स्वीकृत किया गया है और कक्षाएं आरंभ करने के लिए विभाग उपयुक्त भवन की तलाश कर रहा है। सड़क सुविधाओं की बात करते हुए उन्होंने बताया कि चिल्ला दी खोली तक सड़क निर्माण पूरा हो चुका है, रिड़ी और लुगट तक सड़क की टारिंग का कार्य पूर्ण हो गया है, और तिनबड़ में रेन शेल्टर एवं सोलर हाई मास्क लाइट स्थापित की जा चुकी हैं।

महिला मंडलों के सशक्तिकरण के लिए सरकार ने उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की है ताकि वे अपनी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित कर सकें। मंत्री ने नशाखोरी (चिट्टा) के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही और लोगों से अपील की कि वे नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि उन पर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने स्थानीय श्मशान घाट तक सड़क निर्माण, द्रुमका श्मशान घाट के लिए धनराशि आवंटन, विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने तथा पटवार वृत्त कार्यालय के पास डंगे और बाउंड्री वाल लगाने की घोषणा भी की। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत डढ़वाल, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, बीडीओ सिकंदर कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।