Mandi: नलसर में चोरों का आतंक: एक ही रात में तीन दुकानों के ताले तोड़े

Date:

--Advertisement--

नलसर में बीती रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ने की कोशिश की। घटना रात करीब 12:30 बजे की है जब टेलर की दुकान में सो रहे एक कारीगर को पास की दुकान से ताले तोड़ने की आवाज सुनाई दी। उसने तुरंत अपने मालिक को फोन कर जानकारी दी और शोर मचाया, जिससे चोर भाग निकले। बाहर आकर देखा गया कि लोक मित्र केंद्र और एक जनरल स्टोर के ताले टूटे हुए थे, वहीं पास ही एक टी स्टॉल का शटर भी खुला हुआ था। हालांकि, दुकानों से किसी भी प्रकार की चोरी नहीं हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों के बयान दर्ज किए। डी.एस.पी. हैडक्वार्टर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और व्यापारियों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

यह चोरी की पहली घटना नहीं है, बल्कि नलसर और आसपास के इलाकों में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। 15 जनवरी को नलसर में एक रेडीमेड की दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान और नकदी चोर ले गए थे। इसके बाद लोहारा में एक ही रात में पांच दुकानों के ताले तोड़े गए और वहां से कुछ नकदी भी चोरी हुई। हाल ही में 4 फरवरी को भी नलसर में एक सब्जी की दुकान और चाय की दुकान के ताले तोड़े गए थे। इन सभी मामलों में एक बात समान पाई गई है कि चोर ताले भी अपने साथ ले जाते हैं।

व्यापारियों में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता है और वे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और दुकानदारों से सतर्क रहने व सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।