Bilaspur: बिलासपुर पुलिस ने दो मामलों में 22.46 ग्राम चिट्टा किया जब्त, तीन पंजाब निवासी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 22.46 ग्राम चिट्टा बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने कीरतपुर-नरेचौक फोरलेन पर एक कार से 20 ग्राम चिट्टा जब्त किया। पुलिस ने टनल नंबर-3 के पास पट्टा में नाका लगाया था। इस दौरान एक कार (PB 02EM-4426) को जांच के लिए रोका गया, जिसमें तीन युवक सवार थे। जब कार की तलाशी ली गई तो डैशबोर्ड से 20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सदर में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमनदीप सिंह (28), अमृतपाल सिंह (29) और राहुल (32), तीनों निवासी गुमटाला, जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है।

दूसरे मामले में, थाना बरमाणा पुलिस ने निरीक्षक पूजा देवी की अगुवाई में अलसू पुल के पास गश्त के दौरान 2.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस टीम को देखकर एक युवक ने पॉलीथिन का लिफाफा फेंक दिया, जिससे पुलिस को शक हुआ। जब पुलिस ने लिफाफे की जांच की, तो उसमें चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विशाल ठाकुर (26), निवासी खतेड़, डाकघर बरमाणा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना बरमाणा में मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित थानों में मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।

Hamirpur Medical College Ragging Case: MBBS जूनियर छात्रों से कथित रैगिंग पर जांच तेज, 9 प्रशिक्षु संदेह के घेरे में; दोषी मिले तो हो...

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों से कथित रैगिंग के मामले में एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच तेज कर दी है। मामले में 9 प्रशिक्षुओं की पहचान हुई है और आरोप सही पाए जाने पर दोषी छात्रों के निष्कासन समेत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।