Kangra: सेना अधिकारी पर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप, युवती ने दर्ज करवाई जीरो एफआईआर

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में एक युवती ने भारतीय सेना के एक अधिकारी पर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। आरोपी अधिकारी दिल्ली में तैनात बताया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसने पालमपुर थाना में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई है।

युवती ने बताया कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना में कार्यरत युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों की मुलाकात भी हुई। जब वह अपने रिश्तेदारों के पास चंडीगढ़ गई, तब भी दोनों मिले। इस दौरान आरोपी ने शादी का वादा किया और होटल में कथित रूप से संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

युवती का आरोप है कि वह गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद आरोपी अपने एक मित्र के साथ पालमपुर आया। यहां के एक निजी होटल में ठहरकर उसने युवती को कुछ दवाइयां दीं, जिससे उसका कथित गर्भपात हुआ। इस मामले में युवती ने डीएसपी पालमपुर से मुलाकात कर शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।