Solan: बद्दी में रेलवे का सामान चोरी: पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

पुलिस थाना बद्दी के तहत रेलवे का सामान बनाने वाली एक कंपनी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ओम नमः शिवाय इंटरप्राइजेज के क्वालिटी मैनेजर मनोज कुमार ने पुलिस थाना बद्दी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 23 जनवरी को कंपनी में तीन से चार लोग घुसकर 29 सैट रेलवे के सामान चुरा ले गए थे, जिनकी कीमत लगभग 23 लाख रुपये थी। इस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के बाद पुलिस ने मंगल पुत्र राकेश कुमार, आकाश पुत्र राम सिंह, अमन पुत्र विजय, और मिथु पुत्र गोला राम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी को भी जब्त किया और चोरी किया गया सामान, जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये है, भी बरामद किया है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 27 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के तहत 27 अगस्त को पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव के कारण मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित गगल के 60-70 परिवारों को बड़ी राहत, मुआवजे के साथ मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया ने...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले गगल के करीब 60 से 70 परिवारों को उचित मुआवजे के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन यानी R&R का लाभ देने का आश्वासन सरकार ने दिया है। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार गंभीर है।

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।