Kangra: हर स्कूल में होंगे हेल्थ एंड वेलनेस सेशन, बच्चों को मिलेगी मुफ्त चिकित्सा सुविधा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 29 जनवरी। अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) विनय कुमार ने स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालयों में हर महीने कम से कम चार हेल्थ एंड वेलनेस सेशन आयोजित किए जाएं। इन सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिससे बीमारियों की प्रारंभिक पहचान और समय पर उपचार संभव हो सके।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत 0 से 19 वर्ष के बच्चों को 30 चिन्हित बीमारियों के लिए निशुल्क निदान एवं उपचार का प्रावधान है। अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी अस्पतालों और टांडा मेडिकल कॉलेज में इन रोगियों को प्राथमिकता दी जाए।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के तहत जिला कांगड़ा में 19 नई दिशा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां किशोर-किशोरियों को काउंसलिंग एवं क्लीनिकल सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इन केंद्रों में प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध है और बच्चों को इन सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

ADC ने कहा कि विज्ञान विषय के सभी शिक्षकों को हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर के रूप में प्रशिक्षित किया जाए। साथ ही, अप्रशिक्षित शिक्षकों की सूची तैयार कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया।

विद्यालयों में छठी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए सुझाव पेटी लगाई जाएगी, जिससे विद्यार्थी अपनी शंकाएं और सुझाव लिखकर डाल सकें। इन सुझावों पर अगले सत्र में चर्चा की जाएगी।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा, बाल विशेषज्ञ डॉ. सीमा (एचओडी पीडियाट्रिक्स टांडा), उपनिदेशक उच्च शिक्षा, उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा, डीपीओ आईसीडीएस अशोक शर्मा, डाइट अधिकारी, उपनिदेशक समग्र शिक्षा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।