Kangra: शाहपुर में 9.29 करोड़ की फसल विविधीकरण परियोजना को मिली मंजूरी, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया उद्घाटन

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 29 जनवरी। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना-2 (जाईका एग्रीकल्चर) के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सात उप-परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं, जिन पर ₹9.29 करोड़ की लागत आएगी। उन्होंने केटलू में वहाब सिंचाई योजना त्रैम्बला का लोकार्पण करते हुए बताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के सैकड़ों किसान परिवारों को लाभ मिलेगा और 9,820 कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि ₹42 लाख की लागत से बनी 1,900 मीटर लंबी कूहल से 86 किसान परिवारों की 17.59 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इसके अतिरिक्त, सल्ली-भलेड़, नई कूहल और भेड़ी कूहल का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिन पर ₹5 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में जाईका-2 परियोजना के अंतर्गत 98 उप-परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे 3,678 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

उन्होंने क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधार हेतु अंबाड़ी में ₹10 लाख की लागत से नया ट्रांसफार्मर लगाने और 63 KVA ट्रांसफार्मर को 100 KVA में अपग्रेड करने की घोषणा की। साथ ही, राजकीय उच्च विद्यालय केटलू में नया शौचालय बनाने की भी घोषणा की।

कृषि अधिकारियों और स्थानीय लोगों की भागीदारी

इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. योगिंद्र पाल ने फसल विविधीकरण योजना की जानकारी दी और किसानों को नगदी फसलें अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. अंकिता शर्मा ने आश्वस्त किया कि किसानों को सभी आवश्यक जानकारी और सहयोग दिया जाएगा।

कृषक विकास संघ त्रैम्बला ने मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और उपमुख्य सचेतक का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर करतार चंद, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, विद्युत विभाग के अधिकारी, अन्य सरकारी अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।