Mandi: बाल्ट के रठोल में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर हुआ जानलेवा हमला

Date:

--Advertisement--

मंडी, हिमाचल प्रदेश: बाल्ट के रठोल गांव में जमीनी विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। पीड़ित विजय कुमार (पुत्र सीता राम) ने पुलिस थाना बल्ह में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता विजय कुमार के अनुसार, वह राशन लेने के लिए दुकान जा रहा था, तभी मीना कुमारी और उसका बेटा सामने से आए। आरोप है कि उनके हाथों में दराट और डंडे थे और उन्होंने उसे देखते ही हमला कर दिया। विजय खुद को बचाने के लिए भागा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा करते हुए हमला जारी रखा।

विजय कुमार ने इस घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें दिख रहा है कि कोई उसके पीछे दौड़ रहा है और तेजधार हथियार से हमला कर रहा है। पुलिस थाना बल्ह के प्रभारी कर्ण ने बताया कि शिकायत के आधार पर लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित और आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

यह मामला जांच के अधीन है। आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।