Una: ऊना में ताबड़तोड़ छापेमारी: फिरौती और धमकियों से जुड़े मामले में बड़ा खुलासा

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले में व्यापारियों को धमकाने और फिरौती मांगने से जुड़े मामलों में पुलिस ने मंगलवार रात कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पंजाब और हिमाचल की जेलों में बंद दो गैंगस्टरों के घरों सहित कुल चार जगहों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक आरोपी के घर से 2 लाख रुपये नकद और 357 ग्राम अफीम बरामद की है।

बुधवार को एसपी ऊना राकेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस छापेमारी की जानकारी दी। उनके साथ एसआईटी प्रमुख एएसपी संजीव भाटिया भी मौजूद थे।

एसपी ने बताया कि यह छापेमारी जेल में बंद देहलां के गैंगस्टर राजीव कौशल, हरोली क्षेत्र के बाथड़ी के गैंगस्टर मणी, हरोली के तहत गांव सलोह के हरप्रीत टिल्लू और गगरेट क्षेत्र के मनीश उर्फ नोनी के घर की गई।

हरप्रीत टिल्लू के घर से कैश और अफीम बरामद

पुलिस को सबसे बड़ी सफलता हरप्रीत टिल्लू के घर से मिली, जहां से 2 लाख रुपये नकद और 357 ग्राम से अधिक अफीम बरामद की गई। पुलिस अब जांच कर रही है कि टिल्लू फिरौती मांगने और धमकी देने के मामलों में किस हद तक शामिल था।

फोन कॉल डिटेल्स खंगालेगी पुलिस

एसपी ऊना के अनुसार, टिल्लू और अन्य आरोपियों की कॉल डिटेल्स की जांच की जाएगी।

गैंगस्टर राजीव कौशल से होगी पूछताछ

पुलिस ने पंजाब की जेल में बंद गैंगस्टर राजीव कौशल को तीन फरवरी तक रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ की जाएगी।

अभी और छापेमारी होगी

एसपी ऊना ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी छापेमारी की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।