Kullu: खोलटू गांव में तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ा, 6 लाख का नुकसान, बाराहार जंगल में आग से वन संपदा नष्टट

Date:

--Advertisement--

उझी घाटी की राऊगी पंचायत के अंतर्गत खोलटू गांव में काष्ठकुणी शैली से बना तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। यह मकान खूब राम, गोपाल, ज्ञान चंद, शेर सिंह, बीर सिंह और राजू का था। इस घटना में 6 लाख रुपये के नुक्सान का अनुमान है।

अग्निशमन सेवा कुल्लू के अधिकारी प्रेम भारद्वाज ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत अग्निशमन वाहन को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाया गया। बीडीसी सदस्य खेख राम ठाकुर ने कहा कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर नियंत्रण कर लिया है।

आग लगने का कारण बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

उधर, बाराहार जंगल में भी आग लग गई। जब आग रिहायशी इलाके की ओर बढ़ने लगी, तो अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। इस घटना में 5,000 रुपये की वन संपदा नष्ट हो गई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।