Kangra: आगामी बजट के लिए प्राथमिकताओं पर चर्चा: कृषि मंत्री चंद्र कुमार

Date:

--Advertisement--

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने मंगलवार को ज्वाली के रेस्ट हाउस में उपमंडल के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की गति बढ़ाने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष के बजट के लिए सभी विभाग अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार योजनाएं बनाएं। जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य 80% से अधिक पूरा हो चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए धन उपलब्ध करवाया जा रहा है। ठेकेदारों के लंबित बिलों का भुगतान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान की गई घोषणाओं, जैसे एसडीएम कार्यालय के समीप इंडोर स्टेडियम निर्माण, के लिए संबंधित औपचारिकताओं को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक विकास परियोजनाओं की सूची उन्हें जल्द उपलब्ध करवाने को कहा ताकि अगले माह विधायक प्राथमिकता बैठक में उन्हें शामिल किया जा सके।

बैठक के बाद, मंत्री ने स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में एसडीएम बचित्र सिंह, डीएफओ अमित शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोहर लाल, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता विशाल पत्रवाल, तहसीलदार नगरोटा सूरियां शिखा, तहसीलदार ज्वाली विनोद, बीडीओ फतेहपुर सुभाष कुमार, बीडीओ नगरोटा सूरियां मनोज शर्मा, बीएमओ अमन दुआ, और वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी भीष्म शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।