Himachal: HRTC परिचालक ड्यूटी पर नशे में पाया गया, सस्पैंड, जांच जारी

Date:

--Advertisement--

एचआरटीसी के नाहन डिपो में एक परिचालक को शराब के नशे में पाया गया, जिसके बाद निगम प्रबंधन ने उसे सस्पेंड कर दिया। यह घटना 7 जनवरी को हुई थी, जब बस ददाहू से अंधेरी के लिए जा रही थी। अंधेरी पहुंचने के बाद, चालक और परिचालक बस को खड़ा कर सोने के लिए चले गए।

इस दौरान, संगड़ाह से सटे क्षेत्र का निवासी रमेश चंद भी बस में सवार था, जो अपने गंतव्य पर नहीं उतरा और अंधेरी पहुंच गया। अगले दिन जब बस चंडीगढ़ के लिए अंधेरी से चली, तो यह पाया गया कि एक व्यक्ति बस में अचेत अवस्था में पड़ा था।

बस ददाहू पहुंचने पर उस व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बस के परिचालक का मेडिकल किया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई, जिसके चलते उसे सस्पेंड कर दिया गया।

निगम के आरएम अंशित शर्मा ने मामले की पुष्टि की और बताया कि परिचालक दौलत राम को सस्पेंड करने के बाद उसका हैडक्वार्टर नाहन फिक्स कर दिया गया है। इस मामले की जांच सैक्शन अधिकारी द्वारा की जाएगी।

डीएम शिमला देव सेन नेगी ने कहा कि यह कहना गलत होगा कि कंडक्टर की लापरवाही से यात्री की मौत हुई है, क्योंकि पुलिस रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।