Sirmaur: पांवटा साहिब में उत्तराखंड के नशा तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस की एसआईयू टीम ने उत्तराखंड के एक नशा तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर नाके के दौरान की गई। पुलिस को आरोपी के कब्जे से 12.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

एसआईयू टीम को सूचना मिली थी कि उत्तराखंड का एक नशा तस्कर यमुना नदी के रास्ते पांवटा साहिब की ओर स्मैक लेकर आ रहा है। इसके बाद टीम ने पांवटा साहिब के कुंजा मतरालियो क्षेत्र में नाका लगा दिया। नाके के दौरान एक युवक को शक के आधार पर रोका गया और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 12.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

आरोपी की पहचान मंसूर अली (24) पुत्र वाजिद अली, निवासी कुंजा ग्रांट, डाकघर ढालीपुर, तहसील विकासनगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने इस घटना की पुष्टि की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।