Hamirpur: हमीरपुर पुलिस का नशे पर शिकंजा: चिट्टा और चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में चिट्टा और चरस बरामद की है। यह कार्रवाई जिले में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई।

नादौन पुलिस ने 4 ग्राम चिट्टा बरामद किया

पहली घटना में नादौन पुलिस ने नादौन-टिल्लू संपर्क मार्ग पर नाका लगाया। इस दौरान स्कूटी सवार तीन युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की में से 4 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार युवकों की पहचान:

  • सुशांत सरोच (25), निवासी गांव सुधियाल, भूंपल।
  • निशांत (35), निवासी गांव कल्लर जलाड़ी।
  • कर्म सिंह (21), निवासी वार्ड नंबर 4, ज्वालामुखी।

थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

भोटा पुलिस ने 49.51 ग्राम चरस बरामद की

दूसरी घटना में भोटा पुलिस ने 60 वर्षीय एक व्यक्ति को 49.51 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कर्म चंद पुत्र रामलालनिवासी गांव सुल्हाड़ी के रूप में हुई है।

पुलिस गश्त के दौरान आरोपी को वर्षाशालिका में बैठा पाया गया। शक के आधार पर तलाशी लेने पर उसके पास से चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।