Chamba: मसरूंड वन परिक्षेत्र में अवैध कटान की जांच के लिए गठित कमेटी, 20 दिन में देगी रिपोर्ट

Date:

--Advertisement--

मसरूंड वन परिक्षेत्र की माणी बीट में हुए बड़े पैमाने पर अवैध कटान मामले की जांच के लिए वन विभाग ने एक विशेष कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की अध्यक्षता डीएफओ फ्लाइंग स्क्वायड करेंगे, और इसमें 7 सदस्य शामिल किए गए हैं, जिनमें आरओ, डिप्टी आरओ और वन रक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) सम्मिलित हैं।

यह कमेटी माणी बीट का गहन निरीक्षण करेगी और क्षेत्र में अवैध कटान की विस्तृत जांच करेगी। कमेटी 20 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। इस बीच, चंबा के मुख्य वन अरण्यपाल को निर्देश दिए गए हैं कि जांच में कमेटी को आवश्यक जानकारी और सहयोग प्रदान किया जाए।

समाजसेवी भुवनेश्वर शर्मा ने मसरूंड के माणी बीट में बड़े स्तर पर हरे पेड़ों के अवैध कटान का आरोप लगाया था। उनका दावा है कि वन माफिया द्वारा हरे पेड़ों को काटकर उनके ठूंठ तक जला दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।

शर्मा ने आगे कहा कि विभाग ने केवल चंद लोगों पर जुर्माना लगाया है, जबकि बड़े पैमाने पर कटान के लिए जिम्मेदार लोगों और विभागीय अधिकारियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

इन आरोपों के बाद विभाग पर सवाल खड़े होने लगे। इस मामले में विभागीय अधिकारियों पर वन माफियाओं के साथ मिलीभगत का भी संदेह जताया गया। इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए, वन विभाग ने अब इस मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है।

वन विभाग के डीएफओ चंबा कृतज्ञ कुमार ने पुष्टि की है कि इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। अगर जांच के दौरान विभागीय स्तर पर कोताही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।