Shimla: ठियोग और चिडगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो युवकों से चिट्टे की खेप बरामद

Date:

--Advertisement--

शिमला के ठियोग और चिडगांव में पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 80 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद किया है।

पहला मामला:
ठियोग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राहीघाट बाईपास पर एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली। मोटरसाइकिल का नंबर सीएच 01सीपी 7096 रॉयल एनफील्ड हिमालयन बताया गया है। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल सवार के पास से 76.050 ग्राम चिट्टाबरामद हुआ।
गिरफ्तार युवक की पहचान हर्ष सैनी (20 वर्ष), पुत्र मोहन लाल, निवासी मकतुलपुर, रूड़की, हरिद्वार, उत्तराखंड के रूप में हुई है।

दूसरा मामला:
चिडगांव पुलिस थाना की विशेष टीम ने नाके के दौरान एचपी 01ए-5510 नंबर की एक टैक्सी को रोका। तलाशी में टैक्सी में सवार एक युवक के पास से 3.98 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान सुजल पुत्र शांता कुमार, निवासी गांव शिलादेश, तहसील चिडगांव, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों मामलों में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।