Kullu: कुल्लू की कंगना ठाकुर ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2025’ के लिए चयनित

Date:

--Advertisement--

जिला कुल्लू के पतलीकूहल की रहने वाली कंगना ठाकुर ने ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2025’ में अपनी जगह बनाकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। कंगना 12 जनवरी को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के अपने विचार प्रस्तुत करेगी।

कंगना ने इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में चयन के लिए चार कठिन चरणों को सफलतापूर्वक पार किया, जिनमें ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, और पीपीटी प्रेजेंटेशन शामिल थे। वर्तमान में वह कुल्लू कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

हिमाचल प्रदेश से इस कार्यक्रम में कुल 40 युवाओं को भाग लेने का अवसर मिला है। कंगना की सफलता पर विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2025’ का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना और उनके विचारों के माध्यम से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रेरित करना है। कंगना के इस चयन ने हिमाचल के युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, बैंक से लेकर चेक बाउंस और वैवाहिक विवाद तक होंगे निपटारे; जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

हिमाचल प्रदेश में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। बैंक, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंसिंग और लंबित मामलों समेत कई मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया जाएगा।

चौहार घाटी की 7000 फीट ऊंचाई पर सदियों पुरानी झील संकट में, 90% सूखी तो बढ़ी चिंता; क्या बचेगी प्राकृतिक धरोहर?

चौहार घाटी की बरोट पंचायत में करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सदियों पुरानी प्राकृतिक झील करीब 90 प्रतिशत सूख चुकी है। धार्मिक महत्व रखने वाली इस झील को बचाने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से संरक्षण की ठोस योजना बनाने की मांग की है।

कांगड़ा में फोरलेन पुल के पिलर से टकराया सरिया लदा ट्रक, चालक की मौके पर मौत; हादसे की वजह बनी पहेली

कांगड़ा के ज्वालामुखी में बलूग्लोआ के पास सरिया लदा ट्रक फोरलेन पुल के पिलर से टकरा गया। हादसे में धर्मशाला के चैतड़ू निवासी 50 वर्षीय चालक प्रवीण कुमार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं से 3 अलग-अलग शुल्क, 250 रुपये की वसूली पर उठे सवाल; जानिए क्या है पूरा मामला

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक डॉ. जनक राज ने मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं से लिए जा रहे कुल 250 रुपये के तीन अलग-अलग शुल्क का मुद्दा उठाया। उन्होंने यात्रा से पहले व्यवस्थाएं पूरी करने और कुगती ट्रैक से पाबंदी हटाने की मांग की। वहीं विधायक मलेंद्र राजन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खेलों को प्रदेश की सूची में शामिल करने की मांग रखी।