Chamba: सलूणी के अल्ला गांव में घास से भरे शेड में लगी आग, एक लाख का नुक्सान

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिला के सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत लनोट के गांव अल्ला में बुधवार शाम एक दर्दनाक अग्निकांड हुआ। घास से भरे एक शेड में अचानक आग लगने से प्रभावित परिवार को भारी नुकसान झेलना पड़ा। जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आकर शेड में रखी सारी घास, देवदार के लगभग 25 स्लीपर और शेड की लकड़ी की छत जलकर खाक हो गई। यह आग घुंघरी देवी पत्नी जयसिंह के शेड में लगी, जिससे करीब एक लाख रुपये का नुक्सान हुआ।

शाम करीब 6 बजे जब स्थानीय ग्रामीणों ने धुआं उठते देखा, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन घास ने इतनी तेजी से आग पकड़ ली कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस हादसे में सर्दियों के लिए एकत्रित किया गया पशुओं का चारा पूरी तरह जल गया, जिससे प्रभावित परिवार के लिए समस्या खड़ी हो गई है।

Advertisement – HIM Live Tv

वीरवार को पंचायत प्रधान नैणों देवी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना से प्रभावित परिवार, जो बीपीएल श्रेणी से संबंधित है, को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने प्रशासन को घटना की जानकारी देते हुए प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस तरह की घटनाएं गांवों में बेहद परेशान करने वाली होती हैं। प्रभावित परिवार के पास अब सर्दियों के लिए मवेशियों के चारे का भी संकट खड़ा हो गया है।

पंचायत की रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन से प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के उपाय करने का अनुरोध किया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।