Mandi: जोगिंद्रनगर की साई मार्केट में बेकरी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Date:

--Advertisement--

मंडी जिला के जोगिंद्रनगर की साई मार्केट में सोमवार रात अचानक एक बेकरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना रात करीब 12 बजे हुई जब एक खोखानुमा दुकान में लगी आग ने देखते ही देखते पास की नवीन बेकरी को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड स्टेशन और पुलिस थाना घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर थे। दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा होने से टल गया।

इस बेकरी के आसपास लकड़ी से बने कई पुराने भवन थे, जहां आग के फैलने की आशंका अधिक थी। आग से महज 20 मीटर की दूरी पर कोऑपरेटिव बैंक और कई अन्य दुकानें भी थीं, जिन्हें समय रहते सुरक्षित कर लिया गया।

Advertisement – HIM Live Tv

बेकरी के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने आग लगने को साजिश करार दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो पूरे बाजार में बड़ा नुकसान हो सकता था। इस घटना ने बाजार में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की कमी को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आश्वासन दिया है।

पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।