Una: बंगाणा में वन माफियाओं का कहर: जंगल से खैर के 5 पेड़ काटे, 2 लाख से अधिक की लकड़ी बरामद

Date:

--Advertisement--

बंगाणा (ऊना): वन माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गया है और हिमाचल प्रदेश के जंगलों में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई कर रहा है। हाल ही में, रामगढ़ वन परिक्षेत्र के यूपीएफ जंगल कैंट क्षेत्र में खैर के 28 मौछे बरामद किए गए हैं। इनमें से 11 मौछे एक पिकअप ट्राला में लदे हुए मिले, जबकि 17 मौछे जमीन पर पड़े थे। वन विभाग ने इन खैर के मौछों की कीमत करीब 2 लाख 7 हजार 43 रुपये आंकी है, जबकि काटे गए 5 खैर के पेड़ों की कीमत 2 लाख 65 हजार 660 रुपये बताई जा रही है।

घटना का पता तब चला जब गांव के निवासी हेम राज ने वन रक्षक तरसेम कुमार को सूचना दी कि कुछ अज्ञात लोग रात के अंधेरे में यूपीएफ जंगल से खैर के पेड़ काट रहे हैं। सूचना मिलते ही तरसेम कुमार मौके पर पहुंचे, जहां हेम राज और वन माफियाओं के बीच झड़प हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से एक वन माफिया को पकड़ लिया गया, जबकि बाकी लोग भागने में कामयाब हो गए।

Advertisement – HIM Live Tv

घटना के दौरान हेम राज और उनका भतीजा तरुण घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर यूपीएफ जंगल और उसके साथ लगती मिलकीयत भूमि की जांच की। जांच के दौरान 5 खैर के ताजे कटे पेड़ मिले। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि ये पेड़ सरकारी भूमि से काटे गए हैं या निजी भूमि से। इसका खुलासा राजस्व विभाग की जांच के बाद ही होगा।

वन रक्षक तरसेम कुमार ने इस घटना की रिपोर्ट पुलिस चौकी जोल में दर्ज करवाई है। पुलिस ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पिकअप ट्राला को भी जब्त कर लिया गया है। एसएचओ रोहित चौधरी ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह घटना हिमाचल प्रदेश में बढ़ते वन अपराधों और वन माफियाओं के हौसलों को उजागर करती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।