Mandi: बरसात में जान जोखिम में डालने को मजबूर ग्रामीण, पुल निर्माण न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी

Date:

--Advertisement--

सरकाघाट (बरच्छवाड़), 26 जून: ग्राम पंचायत बकारटा को डिग्री कॉलेज सरकाघाट (बरच्छवाड़) से जोड़ने वाले मुख्य रास्ते पर स्थित खड्ड पर बना पैदल पुल पिछले तीन वर्षों से टूटा हुआ है। इस कारण ग्रामीणों को विशेषकर बरसात के मौसम में खड्ड को पार करना बेहद खतरनाक हो जाता है। इसी समस्या को लेकर बकारटा ग्राम पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम सरकाघाट से मिला और जल्द से जल्द पुल निर्माण की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान खड्ड का पानी बढ़ जाने पर उन्हें जान जोखिम में डालकर खड्ड को पार करना पड़ता है। कई बार स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इस खड्ड को पार करते समय गिरकर घायल हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो उन्हें सख्त कदम उठाने पड़ेंगे, जिसमें धरना-प्रदर्शन और सड़क जाम शामिल है।

Advertisement – HIM Live Tv

इस प्रतिनिधिमंडल में योगराज शर्मा, हर्षवर्धन, ऋत्विक ठाकुर, शशिपाल शर्मा, ओम प्रकाश, रवि ठाकुर, ज्ञान चंद ठाकुर, रमेश चंद, सर्वजीत शर्मा, बलदेव और ज्ञान चंद ठाकुर मौजूद थे।

ग्रामीणों ने कहा कि यह पुल उनके क्षेत्र के विकास के लिए बेहद जरूरी है। टूटा पुल न केवल उनके दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है, बल्कि विद्यार्थियों की शिक्षा और आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस की पहुंच में भी बाधा डाल रहा है।

एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी और पुल निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

स्थानीय निवासियों की यह मांग न केवल उनकी सुविधा बल्कि सुरक्षा से भी जुड़ी हुई है। ऐसे में प्रशासन को जल्द से जल्द उचित समाधान प्रदान करना चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।