हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह आयोजित करने के लिए शिक्षा विभाग ने अतिरिक्त समय दे दिया है। अब प्रदेश के स्कूल 10 दिसंबर 2026 तक अपने वार्षिक समारोह आयोजित कर सकेंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने समारोहों के आयोजन की अंतिम तारीख बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं।

शिक्षा निदेशक की ओर से जारी नए आदेशों के अनुसार, प्रदेश के सभी उपनिदेशकों को अपने अधीन आने वाले समर क्लोजिंग स्कूलों के मुखियाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर वार्षिक समारोह आयोजित करवाने के निर्देश देने को कहा गया है।

निदेशालय ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि 10 दिसंबर 2026 के बाद वार्षिक समारोह आयोजित करने के लिए कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। ऐसे में स्कूलों को तय तारीख तक ही अपने कार्यक्रम पूरे करने होंगे।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


