Kangra: शाहपुर में तंबाकू बेचने वालों पर स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की सख्ती, नियम तोड़ने वाले दुकानदारों के काटे चालान

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। शाहपुर क्षेत्र में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न बाजारों में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान तंबाकू नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान किए गए। टीम ने दुकानदारों को कानून की जानकारी देकर नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी।

Advertisement​

टीओएफईआई (TOFEI) कार्यक्रम के तहत टीएफवाईसी 4.0 अभियान के दौरान स्कूलों के आसपास तंबाकू और सिगरेट की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के लिए दुकानों की जांच की गई। इसके साथ ही खुली सिगरेट बेचने के मामलों पर भी नजर रखी गई।

अभियान का नेतृत्व बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर और शाहपुर थाना प्रभारी राजेंद्र ने किया। संयुक्त टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान किए और अन्य दुकानदारों को तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रति जागरूक किया।

टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद बेचना कानूनन प्रतिबंधित है। इसके अलावा दुकानदारों को खुली सिगरेट की बिक्री नहीं करने की हिदायत भी दी गई।

Advertisement

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाना और क्षेत्र में स्वस्थ एवं तंबाकू मुक्त वातावरण तैयार करना है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर कॉलेज में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों का दिखा हुनर, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता में इन छात्राओं ने मारी बाजी

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में संविधान दिवस पर नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंकिता, वंशिका सहित अन्य छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी।

Himachal: बड़े शैक्षणिक पद पर जिम्मेदारी के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े हैं प्रो. संजय शर्मा, गद्दी विरासत महोत्सव में निभाएंगे खास भूमिका

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) संजय शर्मा 19 दिसंबर को कालका में आयोजित दूसरे वार्षिक गद्दी विरासत महोत्सव-2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शैक्षणिक जिम्मेदारियों के साथ उनका गद्दी संस्कृति और लोकपरंपराओं से गहरा जुड़ाव है।

Kangra: गगल से शाहपुर तक फोरलेन पर सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, अवैध कट होंगे बंद; CCTV और स्पीड मॉनिटरिंग के निर्देश

कांगड़ा पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में NHAI अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने गगल–शाहपुर–मटौर–कच्छयारी फोरलेन का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैफिक साइन बोर्ड, CCTV कैमरे, स्पीड मॉनिटरिंग और अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए गए। कार्यों की समीक्षा दो सप्ताह बाद होगी।

Kangra: गोरड़ा-बोह सड़क पर श्रेय लेने की होड़, भाजपा ने कांग्रेस नेताओं से पूछा- 14.96 करोड़ देने वाली केंद्र सरकार का आभार क्यों नहीं?

गोरड़ा-बोह सड़क के निर्माण को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर श्रेय लेने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, PMGSY के तहत केंद्र सरकार ने 7 मार्च 2024 को करीब 20 किलोमीटर सड़क के लिए 14.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे।