Kangra: शाहपुर कॉलेज में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों का दिखा हुनर, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता में इन छात्राओं ने मारी बाजी

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में 26 नवंबर को संविधान दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने भारतीय संविधान के प्रति अपनी समझ और विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

Advertisement​

कार्यक्रम का आयोजन राजनीति शास्त्र विभाग की प्राध्यापिका रचना ठाकुर के मार्गदर्शन में सामाजिक विज्ञान सोसायटी के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

नारा लेखन प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की अंकिता ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि आरती दूसरे स्थान पर रहीं। बीए द्वितीय वर्ष की तानिया और शिपाली ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम, नंदिनी ने द्वितीय और आंचल ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

मुख्य अतिथि डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

Advertisement

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सतीश, डॉ. संजीव ठाकुर, डॉ. भावना, डॉ. अंजलि, डॉ. बेबी, डॉ. हरीश, डॉ. केशव, डॉ. सचिन, डॉ. सीमा, डॉ. श्वेता कोहली और डॉ. शिल्पा सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में तंबाकू बेचने वालों पर स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की सख्ती, नियम तोड़ने वाले दुकानदारों के काटे चालान

शाहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बाजारों में दुकानों का निरीक्षण किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान किए गए और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद न बेचने की हिदायत दी गई।

Himachal: बड़े शैक्षणिक पद पर जिम्मेदारी के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े हैं प्रो. संजय शर्मा, गद्दी विरासत महोत्सव में निभाएंगे खास भूमिका

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) संजय शर्मा 19 दिसंबर को कालका में आयोजित दूसरे वार्षिक गद्दी विरासत महोत्सव-2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शैक्षणिक जिम्मेदारियों के साथ उनका गद्दी संस्कृति और लोकपरंपराओं से गहरा जुड़ाव है।

Kangra: गगल से शाहपुर तक फोरलेन पर सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, अवैध कट होंगे बंद; CCTV और स्पीड मॉनिटरिंग के निर्देश

कांगड़ा पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में NHAI अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने गगल–शाहपुर–मटौर–कच्छयारी फोरलेन का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैफिक साइन बोर्ड, CCTV कैमरे, स्पीड मॉनिटरिंग और अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए गए। कार्यों की समीक्षा दो सप्ताह बाद होगी।

Kangra: गोरड़ा-बोह सड़क पर श्रेय लेने की होड़, भाजपा ने कांग्रेस नेताओं से पूछा- 14.96 करोड़ देने वाली केंद्र सरकार का आभार क्यों नहीं?

गोरड़ा-बोह सड़क के निर्माण को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर श्रेय लेने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, PMGSY के तहत केंद्र सरकार ने 7 मार्च 2024 को करीब 20 किलोमीटर सड़क के लिए 14.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे।