शाहपुर। शाहपुर तहसील के डड़म्ब गांव की बेटी जेसमीन शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में आयोजित दीक्षांत समारोह में जेसमीन को एमएससी बॉटनी विषय में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश सूर्यकांत ने समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए।

जेसमीन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता अंजना कुमारी, पिता ज्योति शर्मा और गुरुजनों को दिया। उनकी इस उपलब्धि से शाहपुर उपमंडल में खुशी का माहौल है। गांव और क्षेत्र के लोग जेसमीन के साथ उनके माता-पिता को भी बधाइयां दे रहे हैं।
PhD कर वनस्पति विज्ञान में शोध को बढ़ावा देने का लक्ष्य
जेसमीन शर्मा वर्तमान में पालमपुर स्थित CSIR-IHBT में पीएचडी कर रही हैं। उनका लक्ष्य भविष्य में प्रोफेसर बनकर वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में शोध कार्यों को बढ़ावा देना है। गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व की बात माना जा रहा है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


