Himachal Politics: 13,836 करोड़ तक पहुंच सकता है प्रदेश का राजकोषीय घाटा, विपिन परमार ने सुक्खू सरकार से मांगा जवाब

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर हमला तेज कर दिया है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने राजकोषीय घाटे के बढ़ते आंकड़ों पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रदेश की आर्थिक बदहाली की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

विपिन परमार ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में प्रदेश का राजकोषीय घाटा 13,836.84 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि बजट में इसे 9,698.03 करोड़ रुपये रखा गया था। यानी बजट अनुमान के मुकाबले करीब 4,138 करोड़ रुपये अधिक घाटा होने की आशंका है।

Advertisement​

उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपने चार साल के कार्यकाल का जश्न मनाने के बजाय प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर जवाब देना चाहिए। परमार ने सवाल उठाया कि सरकार बढ़ते घाटे और आर्थिक संकट के लिए किसकी जिम्मेदारी तय करेगी।

आमदनी और खर्च के बीच बढ़ रहा अंतर

परमार के अनुसार, प्रदेश की राजस्व प्राप्तियां लगभग 43,732 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जबकि राजस्व व्यय 52,370 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। इससे करीब 8,443 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि आमदनी और खर्च के बीच इतना बड़ा अंतर प्रदेश की वित्तीय स्थिति की गंभीरता को दिखाता है।

Advertisement

उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब प्रदेश की आय और खर्च में इतना बड़ा अंतर है, तो आर्थिक संकट से बाहर निकलने के लिए उसके पास क्या ठोस कार्ययोजना है।

चुनावी गारंटियों पर भी उठाए सवाल

भाजपा नेता ने कांग्रेस की चुनावी गारंटियों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता, युवाओं को रोजगार, पांच लाख नौकरियां, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और किसानों-बागवानों के हित में कई वादे किए थे।

परमार ने कहा कि सरकार के चार साल बाद भी जनता इन वादों का हिसाब मांग रही है। उन्होंने कांग्रेस सरकार से चुनाव के दौरान किए गए वादों और प्रदेश की मौजूदा आर्थिक स्थिति पर जवाब देने की मांग की।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: सुक्खू सरकार के बजट पर जयराम ठाकुर का बड़ा हमला, बोले- 8 महीने में 43% बढ़ा राजकोषीय घाटा; वित्तीय कुप्रबंधन के दावों से...

हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के बजट और वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आठ महीने में राजकोषीय घाटा 43.4 प्रतिशत बढ़कर 13,836 करोड़ रुपये हो गया।

Himachal Education: 21वें से पांचवें स्थान पर पहुंचा हिमाचल, CM सुक्खू ने बताया शिक्षा में कैसे बदली प्रदेश की तस्वीर; 3,000 शिक्षकों की भर्ती...

धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि गुणात्मक शिक्षा में हिमाचल 2021 के 21वें स्थान से अब देश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने 156 सीबीएसई स्कूलों, 100 नए स्कूलों की तैयारी और शिक्षा ऋण योजना की जानकारी दी।

Chamba Crime: शीतला पुल के पास युवक पर लोहे की रॉड से हमला, सड़क से नीचे फेंकने की भी कोशिश; तीन पर केस दर्ज

चम्बा के शीतला पुल के पास शनिवार को तीन युवकों पर पवन कुमार के साथ मारपीट करने और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Himachal Amendment Bill 2026: शहरों में बेतरतीब तार बिछाए तो होगी जेल! मेयर-डिप्टी मेयर को हटाना भी होगा आसान, विधानसभा में दो बड़े बिल पास

हिमाचल विधानसभा में नगर पालिका और नगर निगम संशोधन विधेयक 2026 पारित हो गए हैं। अब संवेदनशील स्थानों के आसपास बिना अनुमति तार बिछाने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान होगा। वहीं, मेयर और डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना आसान होगा।