चम्बा। चम्बा शहर के शीतला पुल के समीप शनिवार को तीन युवकों ने एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक पर लोहे की रॉड से हमला किया और उसे सड़क से नीचे फेंकने का प्रयास भी किया। हमले में युवक के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार निवासी गांव व डाकघर मंगला, तहसील व जिला चम्बा ने बताया कि शनिवार को शीतला पुल के पास रजत और मोहित निवासी माई का बाग मोहल्ला, चम्बा तथा उनके एक अन्य साथी ने बिना किसी वजह उसके साथ बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत के अनुसार, इस दौरान उस पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे सड़क से नीचे फेंकने की कोशिश भी की।

तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
पवन कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर चम्बा में आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


