Kangra: शाहपुर को मिला 11.50 करोड़ का 100 बिस्तरों वाला नया अस्पताल भवन, CM सुक्खू ने किया लोकार्पण; स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का किया दावा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को 11.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 100 बिस्तरों की क्षमता वाले नागरिक अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दे रही है। इस क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं और आने वाले वर्षों में इन प्रयासों को और गति दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य संस्थानों में स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 35 प्रतिशत कर्मचारी ही उपलब्ध थे, जबकि वर्तमान सरकार ने ठोस कदम उठाकर डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल और तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता बढ़ाकर लगभग 70 प्रतिशत तक पहुंचा दी है।

Advertisement​

डॉक्टरों के 400 पद भरे, नर्सों की भी होगी नियुक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है। जल्द ही अतिरिक्त सहायक स्टाफ नर्सों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के 400 पद पहले ही भरे जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसका उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी और बेहतर बनाना है।

हर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए हैं। इन संस्थानों में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन संस्थानों को और मजबूत किया जाएगा, ताकि लोगों को घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Advertisement

केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर में नागरिक अस्पताल के निर्माण के लिए 11.50 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग और आशीर्वाद से शाहपुर में पुलिस थाना और आईटीआई का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। इसके अलावा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, विधायक सुरेश कुमार, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, हिमाचल प्रदेश राज्य वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार, स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. गोपाल बेरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: CM सुक्खू के शाहपुर दौरे में चोर गिरोह का आतंक, पर्स के साथ 1.30 लाख का iPhone 17 Pro भी उड़ाया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शाहपुर दौरे के दौरान सिविल अस्पताल के उद्घाटन समारोह में चोरों ने कई लोगों को निशाना बनाया। रैत कॉलेज के एमडी का पर्स, शाहपुर कॉलेज के प्रिंसिपल का 1.30 लाख रुपये का iPhone 17 Pro और पत्रकार के 3 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Kangra: शाहपुर अस्पताल के उद्घाटन पर सरवीण चौधरी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- ‘फट्टे लगाने वाली सरकार’ भाजपा के बनाए अस्पतालों पर लगा रही...

पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी ने शाहपुर सिविल अस्पताल के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल का दर्जा बढ़ाने और भवन निर्माण की शुरुआत भाजपा सरकार के समय हुई थी। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में नई योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया।

Kangra: शाहपुर में दिवंगत भाजपा नेता के परिवार से मिले जयराम ठाकुर, बोले- पार्टी के कर्मठ सिपाही थे राकेश चौहान पिंका

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शाहपुर में दिवंगत भाजपा नेता राकेश चौहान (पिंका जी) के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए राकेश चौहान को पार्टी का कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता बताया।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 22.63 ग्राम चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने पलवाना फोरलेन रोड पर गाड़ी की तलाशी के दौरान 22.63 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने योल कैंट और मनाली से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।