चंबा में किराये के कमरे से 7.59 ग्राम चिट्टा बरामद, अमृतसर का 36 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार; नकदी और सिरिंज भी मिली

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसआईयू (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) की टीम ने मुगला में डीएवी स्कूल के पास एक किराये के कमरे में दबिश देकर 7.59 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 5,300 रुपये नकद, एक सिरिंज और अन्य सामान भी कब्जे में लिया है। इस मामले में पंजाब के अमृतसर निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement​

गुप्त सूचना पर किराये के कमरे में दी दबिश

जानकारी के अनुसार, एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुगला स्थित एक किराये के कमरे में नशीला पदार्थ रखा गया है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर गगन की अगुवाई में टीम ने डीएवी स्कूल के समीप कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को 7.59 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा 5,300 रुपये नकद, एक सिरिंज और अन्य सामान भी मिला, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

अमृतसर निवासी 36 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजन महाजन (36) निवासी मकान नंबर 169, सिंह कॉलोनी, पालम विहार, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के दौरान मुख्य आरक्षी योगराज सहित एसआईयू टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Advertisement

नशे के नेटवर्क को लेकर जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस बरामद नशीले पदार्थ से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि चंबा जिले में नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Also Read: मैक्लोडगंज में परिवार के साथ सार्वजनिक जगह पर पी रहा था शराब, पुलिस से उलझना पड़ा महंगा; 5 हजार का जुर्माना

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मैक्लोडगंज में परिवार के साथ सार्वजनिक जगह पर पी रहा था शराब, पुलिस से उलझना पड़ा महंगा; 5 हजार का जुर्माना

मैक्लोडगंज चौक पर परिवार के साथ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने वाले पंजाब के पर्यटक पर पुलिस ने 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया। आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 114 के तहत कार्रवाई की गई।

हिमाचल वक्फ बोर्ड में एडवोकेट टीपू खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने बोर्ड के नए सदस्य

हिमाचल प्रदेश में एडवोकेट टीपू खान को वक्फ बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और बोर्ड अध्यक्ष नासिर मोहम्मद रावत का आभार जताया। कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी।

Chamba: 100 साल के जमीतू ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, बोले- मुझे नहीं चाहिए PM आवास योजना का पैसा, किसी गरीब को दें

चंबा के घुडेरा गांव के 100 वर्षीय जमीतू ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली मकान निर्माण की राशि लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास पहले से मकान है, इसलिए यह सहायता किसी जरूरतमंद गरीब को दी जाए।

हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट को मिला नया अध्यक्ष, डॉ. बलबीर ठाकुर सर्वसम्मति से चुने गए

हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के चुनाव में डॉ. बलबीर ठाकुर को सर्वसम्मति से नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया की भूमिका, चुनौतियों और उद्योगों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई।