बमियाल में लगा सेहत का महाकुंभ, PGI चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ग्रामीणों की जांच कर दी जरूरी सलाह

Date:

--Advertisement--

पठानकोट के बमियाल में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। एकल अभियान की पहल पर 14 और 15 नवंबर को आयोजित इस शिविर में PGI चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान आसपास के गांवों से पहुंचे महिला, पुरुषों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

शिविर में एकल अभियान पंजाब के अध्यक्ष वरुण कौशिक और सेवानिवृत्त भारतीय सेना अधिकारी सौरभ राठी विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान, बुजुर्ग और गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। श्रीमती श्रुति शर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही।

Advertisement​

ग्रामीणों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं देना था उद्देश्य

इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वरुण कौशिक के सौजन्य और सहयोग से किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना और समय पर स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना था।

PGI की मेडिकल टीम की सेवाओं को सराहा

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने PGI चंडीगढ़ की मेडिकल टीम की ओर से दी गई सेवाओं और उनकी जनसेवा की भावना की सराहना की। आयोजकों ने डॉक्टरों का आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग से ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच करवाने और विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह लेने का अवसर मिला।

Advertisement

दो दिवसीय इस शिविर के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

राहुल गांधी के काफिले में बड़ा हादसा! एंबुलेंस से टकराईं 5 गाड़ियां, कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही पांच गाड़ियां एंबुलेंस से टकरा गईं। हादसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए, जबकि राहुल गांधी सुरक्षित बताए गए।

पठानकोट में LED Wall Screen Association की अहम बैठक, तय होंगे बिजनेस रेट और नियम; पेमेंट से लेकर सुरक्षा तक पर बनी रणनीति

पठानकोट में LED Wall Screen Association की बैठक में संगठन की एकजुटता, Standard Rate, इवेंट सुरक्षा, पेमेंट और क्रेडिट नीति के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स में उपकरणों की आपसी शेयरिंग पर चर्चा हुई।

LPU में वायरल रेप मैसेज से भड़का छात्रों का गुस्सा, कैंपस में तोड़फोड़-आगजनी के बाद हाईवे जाम; पुलिस जांच में जुटी

पंजाब के फगवाड़ा स्थित LPU में वायरल रेप मैसेज के बाद देर रात छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी की खबरों के बाद छात्रों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस मामले और वायरल मैसेज की जांच कर रही है।

पठानकोट में स्कूली वाहनों पर आरटीओ का शिकंजा, अचानक चेकिंग में खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल; नियम तोड़े तो सीज होगी गाड़ी

पठानकोट में आरटीओ शंकर शर्मा के निर्देश पर ‘सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी’ के तहत स्कूली बसों और वैनों की अचानक जांच की गई। दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर चालान किए गए और गंभीर लापरवाही पर वाहन सीज करने की चेतावनी दी गई।